पढि़ए आज का राशिफल

डॉ एनके बेरा मेष दैनिक कार्य अव्यवस्थित रहेगा. नौकरी व्यापार में अवरोध, विविध उलझनों का सामना, परिश्रम-प्रयत्न से विघ्न-बाधाएं नष्ट होकर आर्थिक सफलता, विरोधियों पर विजय पाने की कोशिश सफल होगी. वृष किसी खास व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बनेगा. धन लाभ होगा. आत्मबल-मनोबल में वृद्धि, कर्तव्यनिष्ठ जीवन का विकास, पत्नी पुत्र-पुत्री का उत्तम […]

डॉ एनके बेरा

मेष

दैनिक कार्य अव्यवस्थित रहेगा. नौकरी व्यापार में अवरोध, विविध उलझनों का सामना, परिश्रम-प्रयत्न से विघ्न-बाधाएं नष्ट होकर आर्थिक सफलता, विरोधियों पर विजय पाने की कोशिश सफल होगी.

वृष

किसी खास व्यक्ति के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बनेगा. धन लाभ होगा. आत्मबल-मनोबल में वृद्धि, कर्तव्यनिष्ठ जीवन का विकास, पत्नी पुत्र-पुत्री का उत्तम सहयोग मिलेगा.

मिथुन

परिस्थिति में सुधार, बकाये रकम की प्राप्ति, वस्त्र-आभूषण, धन द्रव्य की प्राप्ति होगी. दीर्घकालीन योजनाओं पर धनव्यय करना होगा. अपनी संकल्प शक्ति मजबूत बनाकर ही कोई काम करें.

कर्क

रोजगार में अनुकूल वातावरण, कर्म क्षेत्र में यशस्वी कार्य करने का अवसर, महत्वकांक्षा पूरी होगी. नौकरी में बदलाव होने का संयोग है. अविवाहितों का विवाह तय होने की संभावना.

िसंह

सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों की लोकप्रियता बढ़ेगी और सत्ता-संगठन में महत्वपूर्ण स्थिति बनाने में कामयाब होंगे. कई लाभप्रद योजनाओं में रुचि बढ़ेगी. रुका हुआ काम पूरा होगा.

कन्या

नौकरी में उन्नति, बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध होगा.महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा.आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.

तुला

परीक्षा-प्रतियोगिता, उच्च शिक्षा से संबद्ध युवाओं को अनुकूल परिणाम मिलेंगे. मांगलिक कार्य होगा. नौकरी में स्थानातंरण-पदोन्नति होने तथा नया पद-अधिकार मिलने की संभावना.

वृिश्चक

नये उत्साह और उमंग की वृद्धि होगी.भूमि-भवन ,वाहन आदि के क्रय-विक्रय से लाभ होगा. बकाये धन की वसूली होगी.परिवारिक जीवन सुखद रहेगा.संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा.

धनु

बुद्धि-चतुरता-वाकपटुता से कठिन काम भी सहज ढंग से पूरे हो जायेंगे. विरोधियों, गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगा

इच्छित कार्य सफल होगा. महत्वपूर्ण समाचारों की प्राप्ति होगी.

मकर

रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में अच्छे समय का उपयोग करें. वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रोग-ऋण-शत्रुबाधा का शमन होगा.

कुंभ

किसी काम को उतावली से न करें. अनावश्यक उलझनों से कष्ट होने की आशंका, स्वास्थ्य बाधा, दिमागी तनाव, इष्ट-मित्रों-स्वजनों से मार्मिक पीड़ा होगी.

मीन

आयु-आरोग्य की रक्षा होगी.बकाये रकम की प्राप्ति, श्रेष्ठजन के सहयोग से रोजी-रोजगार में उन्नति होगी. मकान-वाहनादि कार्य में सफलता मिलेगी. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >