कन्या राशिफल 21 अगस्त 2026: करियर में नए आइडिया दिखाएंगे कमाल, पार्टनर के साथ बन सकती है खास योजना

Aaj Ka Kanya Rashifal 21 August 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Kanya Rashifal 21 August 2026: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए संचार, यात्रा और नए अवसरों से जुड़ा रह सकता है. नौकरी में दूर की टीम या स्थान से कोई नया मौका मिल सकता है, जबकि व्यापार में मार्केटिंग और संपर्कों से लाभ के संकेत हैं. लव लाइफ में बातचीत और आकर्षण बढ़ेगा. हालांकि, काम की भागदौड़ के बीच परिवार और अपनी सेहत के लिए समय निकालना जरूरी होगा. 

करियर-बिजनेस

सूर्य द्वादश और चंद्रमा तृतीय भाव में होने से दूरस्थ कार्य, यात्रा और संचार से जुड़े कार्य सक्रिय रहेंगे. नौकरी में किसी दूर की टीम या स्थान से जुड़ा अवसर मिल सकता है. नए विचारों को प्रस्तुत करने का अच्छा समय है. व्यापार में मार्केटिंग और संपर्कों से लाभ मिल सकता है.

रिलेशनशिप

भाई-बहनों और करीबी लोगों से संवाद बढ़ेगा. किसी पुराने मतभेद को बातचीत से सुलझाने का अवसर मिलेगा. आपकी व्यस्तता के कारण परिवार को समय कम मिल सकता है. नियमित संवाद रिश्तों में दूरी नहीं आने देगा.

यह भी पढ़ें: सावन में क्यों नहीं बजती शहनाई? जानें इस महीने शादी-विवाह से क्यों किया जाता है परहेज

लव लाइफ

प्रेम जीवन में बातचीत और आकर्षण बढ़ सकता है. साथी के साथ छोटी यात्रा या भविष्य की योजना बन सकती है. अविवाहित लोगों को मित्रों या सोशल नेटवर्क के माध्यम से नया परिचय मिल सकता है. भावनाओं को स्पष्ट रखने से रिश्ता बेहतर होगा.

स्वास्थ्य

चंद्रमा तृतीय भाव में होने से सक्रियता बढ़ेगी लेकिन भागदौड़ से थकान भी हो सकती है. लगातार काम करने के बजाय बीच-बीच में आराम करें. पर्याप्त पानी और संतुलित भोजन लें. मानसिक तनाव कम करने के लिए नियमित विश्राम जरूरी रहेगा.

शुभ रंग: हल्का हरा. शुभ अंक: 5.

उपाय: माता लक्ष्मी को कमल या लाल पुष्प अर्पित कर घी का दीपक जलाएं और "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें.

यह भी पढ़ें: डिजिटल रुद्राभिषेक': क्या घर बैठे ऑनलाइन पूजा से पूरा होता है सावन शिवरात्रि का फल? जानिए शास्त्र और विधान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >