Singham Again: अजय देवगन की फिल्म में ये अभिनेता बनेगा विलेन, सिंघम संग करेगा जबरदस्त एक्शन

1 / 1
Singham Again: अजय देवगन की फिल्म में ये अभिनेता बनेगा विलेन, सिंघम संग करेगा जबरदस्त एक्शन
फुल स्क्रीन में देखें

Singham Again: अजय देवगन की फिल्म में ये अभिनेता बनेगा विलेन, सिंघम संग करेगा जबरदस्त एक्शन

Singham 3: जाने-माने निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी बहुप्रतीक्षित फ्रेंचाइजी सिंघम 3 के लिए स्टार-स्टडेड कलाकारों को इकट्ठा कर रहे हैं. हालिया रिपोर्टों के अनुसार, अर्जुन कपूर फिल्म में विलेन की भूमिका निभा सकते हैं. वह अजय देवगन संग खतरनाक एक्शन करते नजर आएंगे.

शानदार अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी हिट फ़िल्में दी हैं, जिनमें गोलमाल, सिंघम, बोल बच्चन, गोलमाल रिटर्न्स और अन्य शामिल हैं.

जब से निर्देशक ने सिंघम 3 की घोषणा की है, फैंस बेसब्री से तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. अब इंटरनेट पर अर्जुन कपूर की ओर से विलेन की भूमिका निभाने की खबरें आ रही हैं.

रोहित शेट्टी की इस कॉप फ्रेंचाइजी फिल्म का पहला भाग 2011 में रिलीज हुआ था और दूसरी किस्त सिंघम रिटर्न्स 2014 में रिलीज हुई थी.

रिपोर्ट्स की मानें तो यह खुलासा हुआ है कि अर्जुन कपूर, रोहित के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं. वह विलेन का किरदार निभाएंगे. साथ ही अजय देवगन संग जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, “हां, अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स में शामिल हो रहे हैं. कहानी में ट्विस्ट यह है कि अर्जुन नायक की नहीं बल्कि खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं. अर्जुन 4 सुपरकॉप – सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी और लेडी सिंघम के खिलाफ विलेन की भूमिका में दिखेंगे.”

रोहित शेट्टी की सिंघम 3 और साउथ की सुपरहिट पुष्पा 2 के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव होने वाली है. दोनों की मूवी 15 अगस्त 2024 में ही सिनेमाघरों में आएगी.

हालांकि अब रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी और सिंघम 3 के मुख्य अभिनेता अजय देवगन फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

प्रभात खबर से बात करते हुए सिंघम 3 को लेकर रोहित शेट्टी ने कहा था, रोहित शेट्टी सिंघम 3 के बारे में बात करते हुए बताते हैं कि फिल्म इस साल के अंत तक शूटिंग फ्लोर पर चली जाएगी, ये तय है. इसके साथ ही वह यह भी बताते हैं कि इस बार इस फिल्म का कैनवास बहुत बड़ा होने वाला है.

उन्होंने कहा, इस बार की सिंघम 3 का कैनवास बहुत बड़ा होने वाला है. हमारी पूरी टीम इसपर काम कर इसे बड़ा बनाने की कोशिश कर रही है. हम दर्शकों को सिंघम 3 के जरिये एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने की कोशिश रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >