दिल्ली में खराब एयर क्वालिटी ने बढ़ा दी एयर प्यूरीफायर की बिक्री

1 / 1
दिल्ली में खराब एयर क्वालिटी ने बढ़ा दी एयर प्यूरीफायर की बिक्री
फुल स्क्रीन में देखें

Ghaziabad: Vehicles ply on a road amid low visibility due to smog, in Ghaziabad, Thursday, Nov. 2, 2023. According to Central Pollution Control Board data, the overall Air Quality Index (AQI) of Ghaziabad stood at 224 at 9.30 am in the ‘poor’ category. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI11_02_2023_000014A)

फिलिप्स, केंट आरओ, श्याओमी, डाइकिन और हैवेल्स जैसी कंपनियों को आने वाले दिनों में मांग में और बढ़ोतरी की उम्मीद है.

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब होने के बीच एयर प्यूरीफायर की बिक्री अचानक बढ़ गई है.

विनिर्माताओं ने कहा कि उन्हें नयी दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के साथ ही मुंबई और देश के कुछ पूर्वी हिस्सों से पूछताछ मिल रही है. गौरतलब है कि इन इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर काफी नीचे चला गया है.

फिलिप्स, केंट आरओ, श्याओमी, डाइकिन और हैवेल्स जैसी कंपनियों को आने वाले दिनों में मांग में और बढ़ोतरी की उम्मीद है.

घरेलू उपकरणों के क्षेत्र में एयर प्यूरीफायर एक अपेक्षाकृत नया, छोटा और विशिष्ट खंड है, जिसकी मांग दिवाली के बाद बढ़ जाती है.

केंट आरओ सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) महेश गुप्ता ने बताया कि पिछले 4-5 दिनों में मांग में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. उम्मीद है कि लोग प्रदूषित हवा से निपटने के लिए इन उपकरणों को खरीदेंगे.

श्याओमी के प्रवक्ता ने कहा कि इस सप्ताह एयर प्यूरीफायर की बिक्री में दस गुना वृद्धि हुई है.

डाइकिन इंडिया के सीएमडी के जे जावा ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी से आगे निकल गई है, जिससे यह मनुष्यों के लिए असुरक्षित हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >