प्रतियोगिता में जीत के बाद स्वर्ण व रजत पदक के साथ बिहार की विजेता टीम.
7 स्वर्ण व 2 रजत पदक पर बिहार टीम का कब्जा, बढ़ाया मान
10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में वैशाली जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर जिले एवं बिहार का गौरव बढ़ाया है. प्रतियोगिता 31 जुलाई से दो अगस्त तक कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित हुई, जिसमें बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए वैशाली के नौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.
कोलकाता में कराटे खेलते खिलाड़ी
कराटा खेलते हुए
एक-दूसरे पर किक करते खिलाड़ी
पदक जीतने के बाद खिलाड़ी.
इन खिलाड़ियों ने लोहा मनवाया
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार वर्ग में अभिमन्यु कुमार (13 वर्ष, 65 किग्रा), हर्ष आनंद (14 वर्ष, 52 किग्रा), अंशुमान कश्यप (13 वर्ष, 60 किग्रा), आयुष्मान अभिमन्यु सिंह (12 वर्ष, 51 किग्रा), अंश प्रीत (11 वर्ष, 57 किग्रा), आयुष राज (13 वर्ष, 50 किग्रा) तथा अंशुमान कुमार (7 वर्ष, 25 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.
