Photos: पटना नहीं, अब राजगीर होगा बिहार का रणजी होम ग्राउंड, 6 तस्वीरों में देखें नए स्टेडियम की पूरी कहानी

1 / 7
Photos: पटना नहीं, अब राजगीर होगा बिहार का रणजी होम ग्राउंड, 6 तस्वीरों में देखें नए स्टेडियम की पूरी कहानी
फुल स्क्रीन में देखें

राजगीर क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर, नालंदा।

बिहार क्रिकेट टीम अब राजगीर में अपने रणजी घरेलू मुकाबले खेलेगी. पटना के मोइनुल हक स्टेडियम के टूटने के कारण यह फैसला लिया गया है. राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को ICC मानकों के अनुसार तैयार किया गया है.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

फोटो- सोशल मीडिया।

राजगीर में दिखेगा बिहार का रणजी मुकाबला

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में बिहार क्रिकेट टीम अपने तीन घरेलू मुकाबले पहली बार राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

फोटो- सोशल मीडिया।

अक्टूबर से जनवरी तक स्टेडियम इस्तेमाल की मंजूरी

राजगीर में रणजी ट्रॉफी मैच कराने के लिए बिहार सरकार से अनुमति मांगी गई थी. सरकार ने अक्टूबर से जनवरी तक स्टेडियम की पिच और पवेलियन के उपयोग की मंजूरी दे दी है.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

फोटो- सोशल मीडिया।

राजगीर स्टेडियम में तैयार हैं 13 आधुनिक पिचें

राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कुल 13 पिचें बनाई गई हैं. इनमें सात पिचें पटना की काली मिट्टी और छह पिचें मुंबई की लाल मिट्टी से तैयार की गई हैं.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

फोटो- सोशल मीडिया।

आधुनिक ड्रेनेज से आधे घंटे में मैदान तैयार

स्टेडियम का आउटफील्ड पूरी तरह सैंड-बेस्ड बनाया गया है. आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम के कारण भारी बारिश के बाद भी करीब आधे घंटे में मैदान दोबारा खेलने के लिए तैयार होने का दावा किया गया है.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

ICC मानकों को ध्यान में रखकर तैयार हुआ मैदान

राजगीर स्टेडियम का निर्माण आईसीसी के मानकों को ध्यान में रखकर किया गया है. मैदान और पिच का काम BCCI के मुख्य क्यूरेटर की निगरानी में कराया जा रहा है.

8 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

फोटो- प्रभात खबर।

मोइनुल हक स्टेडियम टूट रहा, इसलिए राजगीर बना नया ठिकाना

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को तोड़ने का काम चल रहा है. नए अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले स्टेडियम के निर्माण के कारण बिहार के इस सीजन के तीनों घरेलू रणजी मुकाबले राजगीर में शिफ्ट किए गए हैं. हालांकि, दर्शक दीर्घा का निर्माण पूरा नहीं होने के कारण फिलहाल दर्शकों को स्टेडियम में बैठकर मैच देखने का मौका नहीं मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >