Maharani 3 OTT: हो जाइए तैयार! इस ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही महारानी 3

हुमा कुरैशी स्टारर राजनीतिक वेब सीरीज महारानी 3 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. वेब सीरीज के दोनों सीजन ने काफी लोकप्रियता बटोरी थी. अब महारानी 3 कब आएगा, इस बारे में फैंस जानना चाहते हैं.

राजनीतिक ड्रामा ‘महारानी 3‘ के टीजर ने फैंस को काफी इम्प्रेस कर दिया था. टीजर रिलीज के बाद ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसपर यूजर्स ने खूब सारे रिएक्शन दिए थे.

मोस्ट अवेटेड महारानी 3 का निर्माण नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा की ओर से किया गया है, जो सुभाष कपूर द्वारा निर्मित और सौरभ भावे द्वारा निर्देशित है.

सोनी लिव ने महारानी 3 का टीजर शेयर कर लिखा, #महारानी!…अब टीजर आउट!#MaharaniS3 जल्द ही @sonylivindia पर स्ट्रीम होगी…#MaharaniOnSonyLIV

Also Read: OTT Release Feb 2024: आर्या 3 से लेकर Bhakshak तक, फरवरी में OTT पर रिलीज हो रहे ये फिल्में- वेब सीरीज, LIST

हुमा कुरैशी का वेब सीरीज महारानी 3 सोनी लिव पर आएगा जल्द. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक रिलीज डेट के बारे में बताया नहीं गया है. उम्मीद है मेकर्स जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे.

वहीं, महारानी 3 के के टीजर में हुमा कुरैशी एक बार फिर से रानी भारती के रोल में छा गई. वो टीजर में कहती है कि उन्होंने बारहवीं कक्षा की परीक्षा पास कर ली है.

रानी भारती कहती है कि, “हम चौथी फेल हैं तो आप सब की नाक में दम कर दीजिए, ग्रेजुएट हो जाएंगे तो का होगा आप सब का.” इसपर यूजर्स ने खूब सारे रिएक्शन दिए.

महारानी को सुभाष कपूर ने बनाया है और इसका निर्देशन सौरभ भावे ने किया है. सुभाष कपूर ने नंदन सिंह और उमाशंकर सिंह के साथ मिलकर इस शो को लिखा है.

महारानी 3 में हुमा कुरैशी लीड रोल में है. हुमा के अलावा इसमें अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह है.

बीते सीजन सीरीज की कहानी बिहार के एक राजनीतिक परिवार से जुड़ी हुई दिखायी गयी थी. इस बार भी कहानी में किरदार राजनीति के परिचित चेहरे हैं, लेकिन कहानी एक परिवार पर आधारित ना होकर पूरे देश की सियासत के स्याह पक्ष को दिखाती है.

Also Read: Panchayat 3 से लेकर Aashram 4 तक, OTT पर रिलीज होंगी ये धांसू वेब सीरीज, अभी जान लें तारीख

हुमा कुरैशी ने हालिया इंटरव्यू के दौरान कहा था कि रानी भारती का किरदार उनके डीएनए में बस चुका है.यह बात इस सीजन को देखते हुए सही साबित होती है.

Also Read: Maharani 2 Review: दमदार है… सियासी दांवपेच से भरी हुमा कुरैशी की ‘महारानी 2’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >