Maharani 3 OTT Release: हुमा कुरैशी की महारानी 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और टाइम

हुमा कुरेशी स्टारर राजनीतिक वेब सीरीज महारानी के दोनों सीजन को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है. अब फाइनली शो का तीसरा सीजन जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाला है. आज टीजर जारी किया गया.

‘तरला’ और ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ की सफलता के बाद हुमा कुरेशी बुलंदियों पर हैं. एक के बाद एक सफलताओं के साथ पिछले कुछ साल उनके लिए काफी अच्छे रहे हैं.

अब एक्ट्रेस महारानी के तीसरे सीजन की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. मोस्ट अवेटेड सीरीज का टीजर आज फाइनली रिलीज किया गया है. महारानी 3 का निर्माण नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा की ओर से किया गया है, जो सुभाष कपूर द्वारा निर्मित और सौरभ भावे द्वारा निर्देशित है.

सुभाष कपूर और नंदन सिंह द्वारा लिखित मनोरंजक कहानी में हुमा कुरेशी, अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कानी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिब्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह जैसे उत्कृष्ट कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Also Read: Panchayat 3 OTT Release date: जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट

टीजर में, हुमा का किरदार काफी जबरदस्त लग रहा है. वह कहती हैं, जब वह सिर्फ चौथी पास थी, तो उन्होंने उन सभी को परेशान किया था, तो बस कल्पना करें कि जब वह अपनी शिक्षा पूरी कर लेगी तो वह क्या करेंगी.

शुरुआती दो सीजन में, हुमा कुरेशी ने रानी भारती के कैरेक्टर को जीवंत कर दिया, और राजनीति के क्षेत्र में अपनी ताकत और सूझबूझ से दर्शकों का दिल जीत लिया.

Also Read: Indian Police Force OTT: सिद्धार्थ मल्होत्रा की सीरीज इस दिन होगी ओटीटी पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट

टीजर को शेयर करते हुए सोनी लिव ने लिखा, परीक्षा की तैयारी है जारी फिर आ रही है #महारानी!…अब टीजर आउट!#MaharaniS3 जल्द ही @sonylivindia पर स्ट्रीम होगी…#MaharaniOnSonyLIV

फैंस टीजर देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा, ”भाई जल्दी रिलीज करो इसको… यह जनता का आदेश है अब और wait नहीं होता जनता से.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”हुमा आप जबरदस्त दिख रही है.”

महारानी 3 सोनी लिव पर जल्द ही स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. मेकर्स की ओर से अभी तक डेट को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.

महारानी में हुमा के पहले सीजन में रानी भारती का किरदार निभाया गया था, जो एक ग्रामीण महिला थी जिसे उसके पति और राजनेता भीमा भारती (सोहम शाह) ने बिहार की मुख्यमंत्री बनने के लिए चुना था.

दूसरे सीज़न का प्रीमियर पिछले अगस्त में SonyLIV पर हुआ था और इसमें रानी की राजनीतिक यात्रा के बारे में गहराई से बताया गया है, क्योंकि वह कुशासन के आरोपों का सामना करती है और अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी, अपने पति का सामना करती है.

Also Read: Maharani 2 Review: दमदार है… सियासी दांवपेच से भरी हुमा कुरैशी की ‘महारानी 2’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >