Oscars: ऑस्कर की रेस से बाहर हुई फिल्म 2018, टू किल ए टाइगर से अभी भी है उम्मीद, झारखंड से जुड़ी है इसकी कहानी

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 96वें ऑस्कर समारोह के लिए दस कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किए हुए फिल्मों की घोषणा की. मलयालम फिल्म 2018 एवरीवन इज ए हीरो को बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म कैटेगरी में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया था. हालांकि ये ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई.

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने 96वें ऑस्कर समारोह के लिए दस कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किए हुए फिल्मों की घोषणा की.

मलयालम सर्वाइवल ड्रामा 2018: एवरीवन इज ए हीरो को 96वें अकादमी पुरस्कारों में बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म कैटेगरी में भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया था. लेकिन एक बार फिर से भारत के हाथ से ऑस्कर जीतने का ख्वाब अधूरा रह गया. ये फिल्म ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई.

वहीं, डॉक्यूमेंट्री ‘टू किल ए टाइगर’ बेस्ट डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरा है. ये झारखंड गैंगरेप मामले की दर्दनाक घटना के बारे में बताता है.

टोरंटो स्थित डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता निशा पाहुजा द्वारा निर्देशित ‘टू किल ए टाइगर’ है. आईएमडीबी के मुताबिक, इसकी कहानी भारत के झारखंड के एक छोटे से गांव की है. इसकी कहानी में बताया गया है कि कैसे 13 साल की लड़की का गैंगरेप किया जाता है.

उस लड़की के माता-पिता फिर पुलिस के पास जाते है और उसके बाद कहानी में नया ट्विस्ट आता है. जिसके बाद समुदाय के लोग उस लड़की को अपने बलात्कारियों में से एक से शादी करने का फैसला सुनाती है. हालांकि लड़की के माता-पिता इसके फैसले पर सवाल उठाते है.

ये कहानी काफी इमोशनल करने वाली है. कहानी में एक पिता का अपनी बेटी के लिए ऐसा प्यार दिखाया गया है जो सारे सामाजिक मान्यता को चैंलेज करता है.

फिल्म निर्माता निशा ने अपनी इंस्टाग्राम कहानियों में मान्यता के लिए आभार व्यक्त किया. खुशखबरी शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘अविश्वसनीय! खुद को चुटी काट रही हूं!’

Also Read: Dunki OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज होगी शाहरुख खान की फिल्म डंकी! घर बैठे कर सकेंगे एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >