बॉलीवुड के इन 9 स्टार्स ने फैंस से छुपाए अपने असली नाम, लिस्ट देखकर हो जाएंगे हैरान

1 / 1
बॉलीवुड के इन 9 स्टार्स ने फैंस से छुपाए अपने असली नाम, लिस्ट देखकर हो जाएंगे हैरान
फुल स्क्रीन में देखें

बॉलीवुड के इन 9 स्टार्स ने फैंस से छुपाए अपने असली नाम, लिस्ट देखकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड हमेशा से अपनी ग्लैमरस और चमक-दमक वाली फिल्मों की दुनिया के लिए जाना जाता है. जबकि कुछ स्टार्स अपने असली नाम के साथ स्टारडम तक पहुंचे हैं, जबकि कुछ स्टार्स ने अपना नाम बदल लिया. चलिए आपको बताते है ऐसे सेलेब्स के बारे में जिन्होंने अपना नाम बदल लिया.

बाहुबली फेम साउथ सुपरस्टार प्रभास का असली नाम उप्पलापति वेंकटा सूर्यानारायण प्रभास राजू है. एक्टर को फैंस प्रभास के नाम से ही जानते है. पिछले दिनों वो अपनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में थे.

सलमान खान बॉलीवुड के ‘भाई’ हैं. सलमान का नाम उनके पूरे नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है. पिछली बार एक्टर फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे और उनकी अपकमिंग मूवी टाइगर 3 है.

टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है. यह उनका निकनेम है, जिसे उनके पिता उन्हें प्यार से बुलाते हैं, जो उनके स्क्रीन नाम में बदल गया.

प्रीति जिंटा का असली नाम प्रीतम सिंह जिंटा था, लेकिन उन्होंने अपना नाम प्रीति जिंटा कर लिया था. बता दें कि इन दिनों एक्ट्रेस अपने बच्चों और पति के साथ लाइफ एंजॉय कर रही है.

कैटरीना कैफ का असली नाम कैटरीना टर्कोटे है, लेकिन उन्होंने इस बदलकर कैटरीना कैफ कर लिया था. भारत आने से पहले उन्होंने अपना उपनाम बदलकर कैफ रख लिया, जो उनके पिता का उपनाम है. बता दें कि उनकी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 है.

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है. अक्षय बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं. उनकी आने वाली फिल्म का नाम ओएमजी 2 है, जो 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

बी-टाउन की बेबी डॉल सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है. दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसक हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है.

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का असली नाम अश्विनी शेट्टी है, लेकिन उन्होंने अपना नाम बदल लिया. एक्ट्रेस फिल्मों से दूर है लेकिन वो रियलिटी शोज में नजर आती है. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है.

साउथ स्टार रजनीकांत के चाहने वाले काफी है, लेकिन क्या आप उनका असली नाम जानते है. वास्तव में उनका नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था, लेकिन उन्होंने बदलकर रजनीकांत रख लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >