Sunny Deol ने इन 7 फिल्मों को रिजेक्ट करके की थी बड़ी गलती, आज भी गदर 2 एक्टर को होता होगा अफसोस

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों एक्टर गदर 2 को लेकर चर्चा में है. एक्टर ने एक से बढ़कर एक आइकॉनिक फिल्में की है, लेकिन ऐसी कुछ फिल्में भी है, जो उन्होंने रिजेक्ट की, लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई.

सनी देओल ने कई सुपरहिट फिल्में दी है, लेकिन उन्होंने ऐसी कुछ फिल्में रिजेक्ट की है, जिसे ना करने का उन्हें पछतावा होता होगा. इसमें एक फिल्म जानवर है. इसे एक्टर ने करने से मना कर दिया था.

अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म पुकार पहले सनी देओल को ऑफर हुआ था. उन्होंने फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी के साथ कुछ मुद्दों के कारण इसे ठुकरा दिया था.

फिल्म कोयला शाहरुख खान की जगह पहले सनी देओल की ऑफर हुई थी, लेकिन गदर 2 एक्टर ने इसे मना कर दिया था. बता दें कि मूवी दर्शकों को काफी पसन्द आई थी.

मूवी दीवाना बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई थी. मूवी में ऋषि कपूर वाला रोल सनी देओल को ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था. फिल्म में शाहरुख खान, दिव्या भारती और ऋषि कपूर थे.

बॉबी देओल और रानी मुखर्जी स्टारर बादल आपको याद होगी. इस फिल्म में बॉबी वाला रोल पहले सनी को मिली थी, लेकिन शेड्यूलिंग मुद्दों के कारण उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था.

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी के लिए भी सनी देओल मेकर्स की पहली पसन्द थे. सनी ने फिल्म में कुछ बदलाव की मांग की थी, जिसके लिए मेकर्स नहीं माने. जिसके बाद ये मूवी अक्षय की झोली में आ गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >