ऐश्वर्या राय संग क्यों नहीं बनी सनी देओल की जोड़ी? 'गदर 2' के तारा सिंह ने तोड़ी चुप्पी

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ब्लॉकबस्टर बन गई है. फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है औऱ अभी भी धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. इस बीच सनी ने ऐश्वर्या राय बच्चन संग एक फिल्म के बारे में बात की.

सनी देओल की ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. हाल ही में एक्टर आप की अदालत शो में नजर आए. इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन संग अपनी पुरानी फिल्म को लेकर बात की.

ऐश्वर्या राय बच्चन, सनी देओल संग फिल्म इंडियन से डेब्यू करने वाली थी. लेकिन फिल्म डिब्बा बंद हो गई थी. इस बारे में सालों बाद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी और बड़ी बात कह दी.

आप की अदालत शो में सनी ने कहा, ”मैं खुद फिल्म इंडियन बना रही थी. ऐश्वर्या इस फिल्म का हिस्सा थीं और यह उनकी पहली फिल्म थी. हमने गाने वगैरह शूट कर लिए थे लेकिन फिर बजट संबंधी दिक्कतें थीं.”

सनी देओल और ऐश्वर्या राय बच्चन की वो मूवी बन जाती तो फैंस को उनकी जोड़ी यकीनन पसंद आती. हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने ‘इरुवर’ फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था.

गदर 2 का अब तक का कलेक्शन 513.6 करोड़ रुपये हो गया है. बता दें कि कि गदर 2 ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़ और चौथे हफ्ते में 27.55 करोड़ का कलेक्शन किया था.

शो में सनी देओल ने डर के सेट पर शाहरुख खान संग लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा कि उनके और शाहरुख खान के बीच जो कुछ भी हुआ वह ‘बचकाना’ था.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने और प्यार हो गया नामक फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसमें उन्होंने बॉबी देओल के साथ अभिनय किया. उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का निर्देशन राहुल रवैल ने किया था.

ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 में देखा गया था. मणिरत्नम की फिल्म में हर किसी ने एक्ट्रेस की अदाकारी की तारीफ की. उनका लुक और अंदाज देख फैंस उनपर फिदा हो गए थे.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, जिसमें ताल, हम दिल दे चुके सनम, देवदास, खाकी, रेनकोट, गुजारिश, रावण जैसी फिल्में शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >