Jawan को पसंद करने के लिए शाहरुख खान ने फैंस को कहा कुछ ऐसा, जिसे जान आप भी हो जाएंगे किंग खान के दीवाने

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. शाहरुख की फिल्म 'पठान' के बाद जवान को दर्शकों और फैंस से खूब सारा प्यार मिला. किंग खान ने अपने फैंस को शुक्रिया कहा.

शाहरुख खान की फिल्म जवान को दुनियाभर में खूब सारा प्यार और सपोर्ट मिला. इस प्यार को देखकर किंग खान अभीभूत हैं. एक्टर ने अपने चाहने वालों से वादा किया है कि वो फिल्म को देखने सिनेमाघर पहुंचे लोगों को वह समय निकालकर धन्यवाद देंगे.

फिल्म जवान को देखने के लिए सिनेमाघरों में सुबह से ही दर्शकों की भीड़ जमा होने लगी थी. थियेटर के अन्दर-बाहर फैंस नाचते, गाते दिखे थे. कुछ फैंस ने तो किंग खान के नाम से नारे भी लगाए थे.

शाहरुख ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘वाह, मुझे समय निकालना होगा और प्रत्येक ‘फैन क्लब’ और आप सभी को धन्यवाद देना होगा जो सिनेमाघरों में और यहां तक ​​कि इसके बाहर इतनी खुशी से पहुंचे.

किंग खान बोले- इतना अभिभूत हूं कि मैं एक या दो दिन में फुर्सत मिलने पर निश्चित रूप से आवश्यक कदम उठाऊंगा. उफ!! ‘जवान’ को पसंद करने के लिए आप से प्यार करता हूं.’’

शाहरुख खान, नयनतारा के अलावा फिल्म जवान में विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिधि डोगरा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर जैसे कलाकारों ने काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ की कमाई की है. आने वाले दिनों में इसकी कमाई और ज्यादा होने वाली है.

जवान का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है. यह फिल्म न केवल नयनतारा की बल्कि एटली की भी पहली हिंदी फिल्म है. विजय सेतुपति के लिए, जवान उनकी दूसरी हिंदी फिल्म होगी, पहली मुंबईकर होगी, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी.

‘जवान’ एक ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक यात्रा को रेखांकित करती है जो समाज में गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है. शाहरुख को फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने की खबर है.

6 सितंबर को वाईआरएफ स्टूडियो में जवान की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, एटली, सान्या मल्होत्रा और अन्य को स्टाइल में आते देखा गया था.

सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत गदर 2 का निर्देशन करने वाले अनिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और जवान की पूरी टीम को भव्य रिलीज के लिए बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >