आलिया भट्ट से नहीं बॉलीवुड की इस हसीना से शादी करना चाहते थे रणबीर कपूर! दीपिका पादुकोण से नहीं कोई कनेक्शन

करण जौहर कॉफी विद करण के अगले सीजन को लेकर चर्चा में है. इस बीच शो के पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं. वीडियो में वो अपनी शादी को लेकर बात करते दिख रहे हैं.

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण 8 जल्द ही आ रहा है. इस बीच शो का पुराना वीडियो सामनें आया, जिसमें रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं. इसमें करण उनसे शादी को लेकर सवाल करते है.

करण जौहर शो में रैपिड फायर में रणबीर कपूर से कुछ सवाल पूछे. इसमें करण ने उनसे पूछा कि वो बातें जो वो सेलेब्स से पूछना चाहते हैं. इसपर आलिया भट्ट का नाम लिया गया तो उन्होंने काफी व्यंग्यात्मक लहजे में जवाब दिया. उन्होंने आलिया को वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा में से किसी एक को चुनने को कहा.

करण ने उन्हें किल, मैरी और हुक अप के लिए तीन नाम दिए आलिया भट्ट, जैकलीन फर्नांडीज और अनुष्का शर्मा. इसपर एनिमल एक्टर ने कहा, वह अनुष्का से शादी करना पसंद करेंगे, लेकिन वह पहले से ही अपने मैरिड लाइफ में काफी खुश है.

आगे रणबीर ने कहा कि, आलिया और जैकलीन के साथ वो हुकअप कर सकते हैं, लेकिन वो शादी किसी ने करना नहीं चाहते.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शुरुआती वर्षों तक अपने रिश्ते को निजी रखा. जिसके बाद कपल ने 14 अप्रैल, 2022 को अपने मुंबई स्थित घर में शादी की.

रणबीर और आलिया की शादी में करण जौहर और परिवार जैसे उनके करीबी दोस्त शामिल थे, जिनमें रणबीर की चचेरी बहनें करिश्मा और करीना कपूर, उनकी मां नीतू कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी शामिल थीं.

रणबीर आखिरी बार श्रद्धा कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए थे. फिल्म में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर भी सहायक भूमिकाओं में थे. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला.

रणबीर की अफकमिंग फिल्म एनिमल में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना है. फिल्म का टीजर जारी हो चुका है, जिसमें वो अलग अवतार में दिखे. मूवी दिसंबर में रिलीज होगी.

आलिया भट्ट हाल ही में रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए. वो गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ हार्ट ऑफ स्टोन में भी नजर आए थे.

हाल ही में आलिया भट्ट को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >