Mumtaz Birthday: शम्मी कपूर के शादी के प्रपोजल को क्यों ठुकराया था मुमताज ने?सालों बाद एक्ट्रेस ने बताई थी वजह

1 / 1
Mumtaz Birthday: शम्मी कपूर के शादी के प्रपोजल को क्यों ठुकराया था मुमताज ने?सालों बाद एक्ट्रेस ने बताई थी वजह
फुल स्क्रीन में देखें

Mumtaz Birthday: शम्मी कपूर के शादी के प्रपोजल को क्यों ठुकराया था मुमताज ने?सालों बाद एक्ट्रेस ने बताई थी वजह

Mumtaz Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज ने 1960 और 1970 के दशक में हिंदी फिल्मों में काम किया. उन्होंने 70 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और 1960 के दशक में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक थी. आज उनके जन्मदिन पर आपको उनके और शम्मी कपूर से जुड़ा किस्सा बताते है.

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज आज अपना जन्मदिन मना रही है. मुमताज ने अपने करियर में कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है, जिनमें राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, और विनोद खन्ना शामिल हैं. उन्होंने कई रोमांटिक, कॉमेडी, और एक्शन फिल्मों में अभिनय किया है.

मुमताज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके सामने दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर ने शादी की प्रपोजल रखा था. मुमताज ने शम्मी के प्रस्ताव को अस्वीकार करने का असली कारण बताया था. उन्होंने दावा किया कि शम्मी उनसे सच्चा प्यार करते थे, लेकिन कपूर परिवार बहुत सख्त था और वह सब कुछ छोड़ने, उनसे शादी करने और घर बसाने के लिए तैयार नहीं थीं.

उन्होंने कहा था, “मैं 17 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में शामिल हो गई थी. इसलिए, मेरे जीवन में सब कुछ छोड़ना बहुत जल्दी था.” उन्होंने यहां तक कहा कि उन पर अपने परिवार की जिम्मेदारी है और वह यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि उनका वो अच्छे से ख्याल रख पाए.” बता दें कि मुमताज ने शम्मी के साथ केवल दो फिल्मों में अभिनय किया है – वल्लाह क्या बात है (1962), और ब्रह्मचारी (1968).

पिछले साल टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मुमताज ने शम्मी की प्रतिक्रिया के बारे में बात की थी जब उन्होंने उनसे शादी करने से इनकार कर दिया था. जब मैंने उसे मना कर दिया, तो उसे शक होने लगा कि नई तुझे हीरोइन बनना है इसलिए तुम मुझसे शादी नहीं करना चाहती, तुम्हें मुझसे कभी प्यार नहीं था.

मुमताज ने 1974 में बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी कर ली. उनकी दो बेटियां है, जिसका नाम तान्या माधवानी और नताशा माधवानी है. नताशा की शादी एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान के साथ हुई है. हाल ही में खबर आई है कि नताशा और फरदीन तलाक ले रहे है. कपल के दो बच्चे भी है.

पिछले साल मुमताज और धर्मेंद्र रियलिटी शो इंडियन आइडल में साथ में नजर आए थे. बता दें कि दोनों ने काजल (1965), राम और श्याम और चंदन का पालना (1967), मेरे हमदम मेरे दोस्त (1968), आदमी और इंसान (1969) और लोफर (1973) में एक साथ अभिनय किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >