Mahie Gill Marriage: ‘देव डी’ फेम माही गिल ने इस शख्स संग रचाई गुपचुप शादी, जानें कौन हैं एक्ट्रेस का पति

1 / 1
Mahie Gill Marriage: ‘देव डी’ फेम माही गिल ने इस शख्स संग रचाई गुपचुप शादी, जानें कौन हैं एक्ट्रेस का पति
फुल स्क्रीन में देखें

Mahie Gill Marriage: ‘देव डी’ फेम माही गिल ने इस शख्स संग रचाई गुपचुप शादी, जानें कौन हैं एक्ट्रेस का पति

Mahie Gill Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस माही गिल की ग्लैमरस अदाओं के फैंस दीवाने है. अब एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी रचा ली है. आईये जानते हैं कौन है उनका जीवनसाथी…

बॉलूवुड अभिनेत्री माही गिल ने कंफर्म की है कि उन्होंने बॉयफ्रेंड रवि केसर से शादी की है. दोनों ने 2019 की वेब सीरीज फिक्सर में एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था.

इतने लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप सीक्रेट रखने वाली अभिनेत्री ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, “मैंने उनसे (रवि केसर) शादी की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों ने एक करीबी समारोह में शादी की. माही गिल इन दिनों रवि केसर और अपनी बेटी वेरोनिका के साथ गोवा में रह रही हैं.

अभिनेत्री ने 2019 में एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि उनकी एक बेटी है. वेरोनिका के बारे में बात करते हुए माही ने कहा, “मुझे बहुत गर्व है कि मैं एक बेटी की मां हूं. हां, मैंने अभी तक शादी नहीं की है. जब मैं शादी करना चाहूंगी, तो कर लूंगी”.

माही गिल को सलमान खान की दबंग सीरीज देव डी, जंजीर और पान सिंह तोमर में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. माही गिल पंजाबी फिल्म शारिक का भी हिस्सा थीं, जिसमें जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में थे. उन्होंने जोरा: द सेकेंड चैप्टर में भी अहम भूमिका निभाई थी.

माही गिल को इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी बेटी संग फोटोज शेयर करते देखा जा सकता है. उन्होंने हाल ही में मालदीव की कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें वह बेटी संग क्वॉलिटी टाइम कर रही थी.

माही गिल की मालदीव डायरीज के कैप्शन में लिखा है, मालदीव की याद आ रही है…एक महीना हो गया..अभी भी इससे उबर नहीं पा रही हूं…#floatinglunch #funwithfood #water #plungepool #lagoon.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >