OTT Debut: कौन सी एक्ट्रेस 2023 में ओटीटी पर मचाएंगी धमाल? देखिए लिस्ट

1 / 1
OTT Debut: कौन सी एक्ट्रेस 2023 में ओटीटी पर मचाएंगी धमाल? देखिए लिस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

OTT Debut: कौन सी एक्ट्रेस 2023 में ओटीटी पर मचाएंगी धमाल? देखिए लिस्ट

Debut On OTT 2023: ओटीटी पर दर्शकों को एक से बढ़कर एक शोज और फिल्में दर्शकों को देखने मिल रहा है. ओटीटी पर हर जॉनर का शो मौजूद है. अबतक कई स्टार्स ने इसपर डेब्यू कर लिया है और अगले साल 2023 में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस डेब्यू करने वाली है. इस लिस्ट में काजोल से लेकर करीना कपूर का नाम शामिल है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की हाल ही में फिल्म सलाम वेंकी रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉस मिला है. अगले साल एक्ट्रेस ओटीटी पर डेब्यू करने वाली है. काजोल ‘द गुड वाइफ’ वेब सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू करने वाली है, जो डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

करीना कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस है और वो अगले साल ओटीटी पर डेब्यू कर रही है. बेबो ‘डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ से ओटीटी पर कदम रख रही है. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इससे पहले करीना फिल्म ‘लाल सिंह चढ्ढा’ में नजर आई थी.

उर्मिला मातोंडकर ने बॉलीवुड को कई फिल्में दी है, जिसमें ‘रंगीला’ आज भी लोगों को याद है. एक्ट्रेस अगले साल 2023 में ‘तिवारी’ सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू कर रही है.

सोनाक्षी सिन्हा भी ओटीटी पर कदम रखने जा रही है. सोनाक्षी डायरेक्टर रीमा कागती की ‘दहाड़’ से ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बता दें कि ये सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इससे पहले एक्ट्रेस फिल्म डबल एक्सएल में दिखी थी.

सारा अली खान करण जौहर द्वारा निर्मित ऑनलाइन वेब सीरीज ऐ वतन मेरे वतन के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी. इसमें सारा एक अलग रोल में दिखेगी. एक्ट्रेस इसमें एक स्वतंत्रता योद्धा की भूमिका निभाएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >