Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में किसिंग सीन के लिए धर्मेंद्र-शबाना को करण जौहर ने कैसे मनाया? हुआ खुलासा

1 / 1
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में किसिंग सीन के लिए धर्मेंद्र-शबाना को करण जौहर ने कैसे मनाया? हुआ खुलासा
फुल स्क्रीन में देखें

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में किसिंग सीन के लिए धर्मेंद्र-शबाना को करण जौहर ने कैसे मनाया? हुआ खुलासा

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में धर्मेंद्र और शबानी आजमी के किसिंग सीन को लेकर खूब बातें हो रही है. करण जौहर ने इसे लेकर बड़ी बात कही है.

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबानी आजमी के किसिंग सीन की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. करण जौहर ने बताया कि उन्होंने दोनों को किस के लिए शूट करने के लिए मनाया.

फिल्म कम्पैनियन के साथ इंटरव्यू में करण जौहर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें दिग्गज धर्मेंद्र और शबाना आजमी को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में किसिंग सीक्वेंस के लिए शूट करने के लिए मनाने में मुश्किल हुई थी.

करण जौहर ने कहा, “दो महान दिग्गज बिना किसी सवाल के पूरी शान के साथ परफॉर्म कर रहे हैं. मुझे इसे एक पैक में करना था. मेरा एक पसंदीदा गीत है, ‘अब ना जाओ छोड़ कर’ और यह उनका गीत होना था क्योंकि वह संवाद में कहती हैं कि मॉल रोड वॉक, उनका री-रन, उनका पसंदीदा गीत. और यह रॉकी (रणवीर) और रानी (आलिया) के बीच भी एक प्रकार का विषयगत संबंध बन गया.”

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में किसिंग सीन को लेकर धर्मेंद्र ने कहा था, मुझे सुनने में आया है कि शबाना और मैंने किसिंग सीन से दर्शकों को चौंका दिया है और साथ ही उन्होंने इसे सराहा भी है.

धर्मेंद्र ने कहा, मुझे लगता है कि लोग इसे नहीं उम्मीद कर रहे थे और यह अचानक से आया, इसलिए इसने एक प्रभाव पैदा किया. आखिरी बार जब मैंने एक किसिंग सीन किया था, वह था लाइफ इन ए मेट्रो में नफीसा अली के साथ और उस समय भी लोगों ने इसे सराहा था.

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने आगे कहा, “जब करण ने हमें सीन सुनाया, तो मैं उत्साहित नहीं हुआ. हमने इसे समझा और मुझे एहसास हुआ कि यह कुछ ऐसा था जो फिल्म के लिए आवश्यक था और इसे जबरदस्ती नहीं डाला गया था और मैंने कहा कि मैं इसे करूंगा.

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 11.1 करोड़ का बिजनेस किया, दूसरे दिन मूवी ने 16.05 करोड़ रुपये की कमाई की. तीसरे दिन मूवी ने 18.75 करोड़ का कलेक्शन किया और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चौथे दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई हुई. अबतक टोटल कलेक्शन 52.90 करोड़ हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >