Jawan Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख की दहाड़, 'जवान' ने सिर्फ तीन दिनों में कमाए 200 करोड़

Jawan box office collection day 3: शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता की आंधी ला दी है. शुक्रवार को मूवी ने 200 करोड़ रुपए की कमाई कर ली और नया रिकॉर्ड बना लिया. यह फिल्म दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी.

शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. शाहरुख के अलावा इसमें प्रियामणि, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान और आलिया कुरेशी भी हैं. इसके अलावा दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने इसमें कैमियो रोल किया है.

जवान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. Sacnilk.com के अनुसार, शनिवार को फिल्म ने 39.96% की बढ़ोतरी के साथ 74 करोड़ से अधिक की कमाई की.

एटली द्वारा निर्देशित जवान की टोटल कमाई 202.73 करोड़ रुपए हो गई है. शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर ने दो दिनों में दुनिया भर में 240.47 करोड़ की कमाई की. प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया.

फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 129.6 करोड़ की कमाई की, जिससे यह विश्व स्तर पर हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग डे बन गई. शुक्रवार को इसने दुनिया भर में 110.87 करोड़ जुटाए थे.

दो दिनों के बाद जवान ने लगभग दुनिया भर में 240 करोड़ की कमाई. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.

वर्ष 2023 खान के लिए यादगार बनने जा रहा है. पहले जनवरी में रिलीज हुई पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. उसके बाद जवान बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है. फिर इस क्रिसमस पर दर्शकों को लुभाने के लिए ‘डंकी’ आने वाली है.

जवान में शाहरुख खान फिल्म में एक फाइटर (पिता) की भूमिका निभाएंगे और एक जेलर (बेटे) की भूमिका भी निभाएंगे. इतना ही नहीं फिल्म में छह अलग-अलग लुक में भी दिखे है.

शाहरुख खान की ‘जवान’ गुरुवार (7 सितंबर) को काफी धूमधाम से रिलीज हुई. फिल्म के शो सुबह 5 बजे से ही शुरू हो गए और सिनेमाघरों में दर्शक नाचते और फिल्म का आनंद लेते रहे.

कई मशहूर हस्तियों और दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी समीक्षाएं दी. इसमें नयनतारा, विजय सेतुपति, संजय दत्त जैसे अन्य कलाकार भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >