आकांक्षा दुबे से पहले इन 7 सेलेब्स ने मौत को लगाया गले, किसी ने 24 तो किसी ने 20 साल में दुनिया को कहा अलविदा

1 / 1
आकांक्षा दुबे से पहले इन 7 सेलेब्स ने मौत को लगाया गले, किसी ने 24 तो किसी ने 20 साल में दुनिया को कहा अलविदा
फुल स्क्रीन में देखें

आकांक्षा दुबे से पहले इन 7 सेलेब्स ने मौत को लगाया गले, किसी ने 24 तो किसी ने 20 साल में दुनिया को कहा अलविदा

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के सुसाइड से उनके चाहने वाले काफी हैरान है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही कि उन्होंने आत्महत्या क्यों की. आकांक्षा से पहले कई ऐसे एक्टर्स है जिन्होंने सुसाइड कर सबको चौंका दिया.

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइज कर लिया. महज 25 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा दुबे बाकी फिल्म यूनिट के साथ वाराणसी के सारनाथ में होटल सोमेंद्र में ठहरी हुई थीं. रविवार की सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो होटल स्टाफ को शक हुआ और फिल्म क्रू को इस बारे में अलर्ट किया गया. यूनिट के लोगों और होटल स्टाफ ने दरवाजा खोला तो आकांक्षा दुबे अपने कमरे में फंदे से लटकी मिलीं.

जिया खान ने 3 जून 2013 को मुंबई में अपने जुहू निवास में पंखे से लटकर आत्महत्या कर लिया था. 7 जून, 2013 को उसकी बहन को छह पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला था. जिया 25 साल की थीं जब उन्होंने सुसाइड किया था.

अलीबाबा फेम तुनिषा शर्मा ने 20 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली. अभिनेत्री ने अपने शो के सह-कलाकार शीजान खान के मेकअप रूम के सेट पर फांसी लगा लिया था.

16 अक्टूबर 2022 को,वैशाली टक्कर ने आत्महत्या कर लिया था. ससुराल सिमर का और ये रिश्ता क्या कहलाता है में उन्होंने काम किया था. 30 वर्षीय अभिनेत्री अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गई थी.

टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी ने 24 साल की उम्र में मुंबई में अपने ओशिवारा अपार्टमेंट में फांसी लगा लिया था. प्रत्यूषा को आज भी फैंस शो बालिका वधु में आनंदी के नाम से जानते है.

14 जून, 2020 को, पवित्र रिश्ता फेम एक्टर शांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया था. 34 वर्षीय एक्टर के निधन से पूरा बॉलीवुड शॉक्ड हो गया था. उनकी मौत ने कई विवादों को जन्म दिया था. एक्टर के चाहने वाले आज भी उन्हें याद करते है.

अभिनेत्री-मॉडल कुलजीत रंधावा ने जुहू अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था. उनकी उम्र 30 साल थी. एक्ट्रेस ने एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने जीवन के दबावों का सामना नहीं कर सकती.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >