Dunki Box Office Collection: शाहरुख खान की डंकी का क्या हुआ बॉक्स ऑफिस पर हाल? जानें अबतक का टोटल कलेक्शन

1 / 1
Dunki Box Office Collection: शाहरुख खान की डंकी का क्या हुआ बॉक्स ऑफिस पर हाल? जानें अबतक का टोटल कलेक्शन
फुल स्क्रीन में देखें

Dunki Box Office Collection: शाहरुख खान की डंकी का क्या हुआ बॉक्स ऑफिस पर हाल? जानें अबतक का टोटल कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल तो नहीं किया, लेकिन फिल्म ने दर्शकों को निराश भी नहीं किया. फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. दुनिया भर में इसन 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली.

शाहरुख खान ने 2023 में अपनी दोनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों-पठान, जवान से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. डंकी से एक्टर ने हैट्रिक बना ली.

शाहरुख खान की डंकी ने शनिवार को 3.5 करोड़ रुपए की कमाई की. राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब तक भारत में 212.22 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. वहीं, फिल्म के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने डंकी के लिए वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 422.99 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की.

कॉमेडी-ड्रामा शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी के बीच पहला सहयोग है. फिल्म में बोमन ईरानी, विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

डंकी में शाहरुख खान ने हरदयाल सिंह ढिल्लन उर्फ हार्डी और तापसी पन्नू ने मनु रंधावा का किरदार निभाया है. विक्की कौशल ने सुखी के किरदार और बोमन ईरानी ने गीतू गुलाटी का रोल प्ले किया है.

राजकुमार हिरानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डंकी की सफलता पार्टी की तसवीरें शेयर कर लिखा था, “फिल्म डंकी को अपना अपार प्यार देने और इसे ब्लॉकबस्टर सफलता बनाने के लिए आप सभी को धन्यवाद.”

डंकी ने राजकुमार हिरानी की पिछली फिल्मों जैसे संजू और पीके के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बराबरी नहीं की है, जिन्होंने दुनिया भर में 588 करोड़ रुपये और 769.89 करोड़ रुपये कमाए थे.

डंकी ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह फिल्म खान की 2015 की फिल्म दिलवाले को पीछे छोड़ते हुए खान की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

गौरतलब है कि शाहरुख की तीन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में जवान, पठान और चेन्नई एक्सप्रेस हैं. 2023 में रिलीज हुई जवान और पठान दोनों ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 1 बिलियन रुपये से अधिक की कमाई की है.

डंकी में बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर शामिल हैं. फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की है , जो किसी भी कीमत में लंदन जाना चाहते है. इसमें उनकी मदद शाहरुख खान करते है.

इससे पहले, न्यूज 18 संग एक इंटरव्यू बातचीत में, हिरानी ने खुलासा किया कि शाहरुख को पहले से ही पता था कि डंकी उनके पिछले एक्शन फिल्मों जवान और पठान की तरह पैसा नहीं कमा पाएगा.

शाहरुख खान इन दिनों अगले प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि अभी तक उन्होंने अनाउंस नहीं किया है कि वो अब किसी फिल्म में काम करेंगे.

Also Read: Dunki: राजकुमार हिरानी ने डंकी की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >