मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 58 आधुनिक फायर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, देखें तस्वीरें

1 / 6
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 58 आधुनिक फायर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन व अन्य.

झारखंड में फायर सेफ्टी को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 58 आधुनिक मिनी फायर टेंडरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये वाहन शहरों की तंग गलियों और दुर्गम इलाकों में आग बुझाने में सक्षम होंगे.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और अन्य अतिथि

फायर सर्विस के बेड़े में शामिल हुए 58 नए वाहन

झारखंड में फायर सेफ्टी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में गुरुवार को अग्निशमन विभाग के बेड़े में 58 आधुनिक मिनी टेंडर वाटर विथ मिस्ट टेक्नोलॉजी वाला वाहन शामिल हुआ.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

रवाना हुए नए फायर वाहन

धुर्वा से जिलों के लिए रवाना हुए नए फायर वाहन

धुर्वा स्थित गृह रक्षा वाहिनी के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अलग-अलग जिलों के लिए रवाना किया.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने प्रदर्शनी का लिया जायजा

आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी का लिया जायजा

कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन के उपकरणों की लगायी गयी प्रदर्शनी का भी सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मुआयना किया.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंचेगी अग्निशमन सेवा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि शहरों की संकीर्ण गलियों, घनी आबादी वाली बस्तियों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों और दुर्गम इलाकों में आग लगने पर बड़े दमकल वाहन समय पर नहीं पहुंच पाते हैं. इसलिए झारखंड सरकार ने इन विशेष मिनी फायर टेंडरों को अग्निशमन के बेड़े में शामिल किया है.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

डीजी एमएस भाटिया ने मोमेंटो और सैपलिंग भेंट की

डीजी ने भेंट किया मोमेंटो

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन को डीजी एमएस भाटिया ने मोमेंटो और सैपलिंग भेंट की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >