रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को रांची के विभिन्न जगहों पर जाकर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान दोनों ने बिरसा मुंडा संग्रहालय का जायजा भी लिया.

रांची : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड में जगह जगह पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को रांची में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया.

सबसे पहले उन्होंने राजधानी में स्थित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान एवं संग्रहालय परिसर में स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. दोनों ने बारी बारी से भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद संग्राहलय परिसर का जायजा लिया और वहां के प्रबंधन को कई दिशा निर्देश दिये.

इसके बाद दोनों कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधी स्थल पर गये. जहां धरती आबा को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित की गयी. इसके तुरंत बाद दोनों बिरसा चौक गये और वहां पर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया.

गौरतलब है कि बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर आज झारखंड के साथ साथ देश के कई इलाकों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया जा रहा है. जमशेदपुर के नोवामुंडी तो जिला कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली.

पार्टी के तमाम सदस्य महुदी के डाकुसाईस तक पदयात्रा की. इसके बाद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

पदयात्रा का मूल उद्देश्य टाटा स्टील लिमिटेड, माइंस डिवीजन, नोवामुंडी में 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों की नियुक्ति का विवरण उपलब्ध कराने को लेकर था.

Also Read: भगवान बिरसा मुंडा ने क्यों और कैसे की थी “उलगुलान” आंदोलन की शुरुआत, जानें विस्तार से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >