Animal की सफलता के बाद बॉबी देओल की चमकी किस्मत, 2024 में मिली ये बड़ी फिल्में, यहां जानें

बॉबी देओल के लिए साल 2023 काफी खास रहा. फिल्म एनिमल पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसमें बॉबी ने अबरार हक का रोल प्ले किया था. हालांकि उनका किरदार विलेन वाला था, लेकिन उन्होंने अपने दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया. आज उनका 54वां जन्मदिन है. आपको बताते है उनके पास कौन-कौन सी मूवीज है.

बॉबी देओल के लिए साल 2023 काफी स्पेशल रहा क्योंकि उनकी फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. फिल्म ने लोगों के बीच काफी बज क्रिएिट किया था.

बॉबी देओल का आज 54वां बर्थडे है. उनके लिए साल 2024 भी काफी खास होने वाला है. अभिनेता ने एक इंटरव्यू में एनिमल 2 के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था वो एनिमल पार्क का हिस्सा हो सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉबी फिल्म अपने को लेकर भी चर्चा में है. इसका पहला पार्ट 2007 में रिलीज हुआ था और दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज हो सकता है.

अगले साल रिलीज होने वाली बॉबी देओल की फिल्मों की लिस्ट में तमिल मूवी कांगुवा भी शामिल है. हालांकि इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. कांगुवा 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी और 38 भाषाओं में रिलीज होगी.

बॉबी देओल हरि हर वीरा मल्लू में एक बार फिर खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो एक पीरियड ड्रामा होगी. वो मुगल बादशाह का किरदार निभाते दिखेंगे.

बॉबी देओल एनबीके109 साउथ की एक और फिल्म है जिसका हिस्सा होंगे. इस फिल्म नंदमुरी बालकृष्ण और अभिनेता दुलकर सलमान भी है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, बॉबी फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाएंगे. NBK109 की शूटिंग नवंबर 2023 में शुरू हुई और यह 2024 में रिलीज़ होने वाली है.

Also Read: Animal: बॉबी देओल ने एनिमल 2 का हिस्सा बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यकीन है कि मैं दूसरे भाग में…

बॉबी देओल फिल्मों के अलावा वेब सीरीज आश्रम के सीजन 4 में नजर आएंगे. इसके तीनों सीजन दर्शकों को काफी पसंद आया था. इसमें नो बाबा निराला के किरदार में दिखे थे.

बॉबी देओल ने एनिमल की सफलता पर कहा था, ”भगवान दयालु रहे हैं.” उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए उनके सपोर्ट को श्रेय दिया और उन सभी यादगार पलों को कैद करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

एनिमल में बॉबी ने अबरार हक का रोल निभाया था, जो गूंगा था. रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की मूवी ने दुनियाभर में जमकर कमाई की.

fanpage Instagramजब बॉबी से पूछा गया कि क्या हम उन्हें एनिमल 2 में दिखेंगे, तो एक्टर ने कहा, “मुझे सीक्वल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. जब संदीप ने मुझे कहानी सुनाई, तो उन्होंने मुझे केवल मेरा हिस्सा सुनाया था और उन्होंने फिल्म का सार समझाया था. मुझे यकीन है कि मैं दूसरे भाग में रहूंगा, लेकिन अभी मुझे कुछ भी पता नहीं है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >