Sunny Deol संग अमृता सिंह का क्यों हुआ था ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब यह खत्म होता है तो…

1 / 1
Sunny Deol संग अमृता सिंह का क्यों हुआ था ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब यह खत्म होता है तो…
फुल स्क्रीन में देखें

Sunny Deol संग अमृता सिंह का क्यों हुआ था ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब यह खत्म होता है तो…

गदर 2 के एक्टर सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. हालांकि सालों पहले उनकी और अमृता सिंह की अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटौरी थी. एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप की बात कबूल भी की थी. हालांकि दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ. इसपर भी अमृता ने बात की थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह ने एक बार सनी देओल के साथ रिश्ते में होने की बात स्वीकार की थी और खुलासा किया था कि गदर 2 अभिनेता से ब्रेकअप के बाद वह काफी ज्यादा टूट गई थी.

अमृता सिंह एक मजबूत, स्वतंत्र महिला हैं, जिन्होंने सिंगल मदर होते हुए भी अपने बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान का बहुत खूबसूरती से पालन-पोषण किया है.

हालांकि एक समय ऐसा भी था, जब वह एक सैफ अली खान संग तलाक के बाद बुरी तरह टूट गई थी. बाद में उन्होंने खुद को संभाला और कई रिश्तों में आई, लेकिन सच्चा प्यार कभी नहीं मिला.

अभिनेत्री का एक पुराना इंटरव्यू फिर से ऑनलाइन सामने आया है, जहां उन्होंने सनी देओल के साथ अपने कथित अफेयर और कई अन्य चीजों के बारे में खुलकर बात की थी.

अमृता ने कथित तौर पर कहा, “जब भी मैं किसी रिश्ते में शामिल हुई, चाहे वह सनी, रवि या विनोद के साथ था, मैंने अपना 100 परसेंट दिया और जब यह खत्म होता है, तो मुझे लगता है कि मैं बुरी तरह टूट गई थी.”

अपने असफल रिश्तों को आगे बढ़ाते हुए, अमृता ने स्वीकार किया कि सनी देओल संग ब्रेकअप उन्हें अभी भी दुख देता है. उन्होंने कहा, “मेरे सभी पिछले रिश्ते अभी भी मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं. मैं सनी के लिए महसूस करती हूं. मैं उनके साथ बिल्कुल सामान्य हूं. अगर रवि अच्छा करता है तो मुझे खुशी होती है.”

उन्होंने कहा, मुझे अब भी विनोद की परवाह है, क्योंकि हमने साथ में कुछ बेहतरीन पल बिताए थे, लेकिन मैं दुखी नहीं होती, क्योंकि पीछे की ओर चलने का कोई मतलब नहीं है. मैं कभी कुछ हासिल नहीं कर पाऊंगी. हो सकता है कि मेरे लिए कुछ बेहतर हो आगे.

अमृता सिंह आज इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा और सम्मानित अभिनेत्रियों में से एक कहा जाता है. हाल ही में, अमृता सिंह उस समय सुर्खियों में आ गईं जब उन्हें डिंपल कपाड़िया के साथ सनी देओल के घर के बाहर देखा गया था.

सनी देओल पर आज भी दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ रिश्ते में होने का आरोप लगाया जाता है. हालांकि दोनों एक दूसरे को महज अपना दोस्त कहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >