Adipurush releases on OTT: बिना शोर-गुल के ओटीटी पर रिलीज हुई प्रभास की ‘आदिपुरुष’, जहां कहां देख सकते हैं आप

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को खराब डायलॉग्स की वजह से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है. हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर आय़ा.

साउथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष फिल्म रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है. यह फिल्म सबसे ज्यादा चर्चित रही, लेकिन रिलीज होने के बाद मेकर्स को ट्रोल किया गया. मूवी महाकाव्य, रामायण पर आधारित है, हालांकि कैरेक्टर को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ था.

अदिपुरुष को बड़े पैमाने पर ट्रोल किया गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस नंबर अच्छे रहे. फिल्म ने भारत में 287.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. कई मशहूर हस्तियों और फैंस ने खराब कहानी और वीएफएक्स के लिए फिल्म की आलोचना की.

बॉक्स ऑफिस पर अच्छे नंबरों के बावजूद, आदिपुरुष के निर्माताओं ने चुपचाप फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया. इसके लिए कोई प्रमोशन या फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया गया.

11 अगस्त को यह फिल्म प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई. फिल्म प्राइम वीडियो पर चार दक्षिण भारतीय भाषाओं तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ हुई. वहीं, इसका हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ. बता दें कि आदिपुरुष मूल रूप से तेलुगु और हिंदी भाषा में बनाई गई है.

ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष 600 करोड़ रुपये से अधिक के बजट पर बनी है और यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. फिल्म के बजट को ध्यान में रखते हुए, दुनिया भर में लगभग 390 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद भी इसे व्यावसायिक विफलता कहा जाता है.

आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में प्रभास राघव उर्फ​ भगवान राम, कृति सेनन जानकी उर्फ​सीता और सैफ अली खान लंकेश उर्फ​रावण की भूमिका में हैं. उनके अलावा, सनी सिंह को शेष (लक्ष्मण), देवदत्त नागे को बजरंग (भगवान हनुमान), वत्सल शेठ को इंद्रजीत (मेघनाद), सोनल चौहान को मंदोदरी, सिद्धांत कार्निक को विभीषण, कृष्ण कोटियन को दशरथ के रूप में देखा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >