ये हैं बॉलीवुड की 8 बेस्ट पीरियड ड्रामा फिल्में, वीकेंड में ओटीटी पर एंजॉय करें ये फिल्में, देखें लिस्ट

1 / 1
ये हैं बॉलीवुड की 8 बेस्ट पीरियड ड्रामा फिल्में, वीकेंड में ओटीटी पर एंजॉय करें ये फिल्में, देखें लिस्ट
फुल स्क्रीन में देखें

ये हैं बॉलीवुड की 8 बेस्ट पीरियड ड्रामा फिल्में, वीकेंड में ओटीटी पर एंजॉय करें ये फिल्में, देखें लिस्ट

बॉलीवुड में अबतक कई पीरियड फिल्में रिलीज हो चुकी है, जिसने ब्लॉकबस्टर पर गदर मचा दिया था. इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब सराहा और जमकर तारीफ की. आपको ऐसी मूवीज के बारे में बताते है, जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

मुगल-ए-आजम साल 1960 में रिलीज हुई थी और ये एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है. मूवी में पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार, मधुबाला ने मुख्य रोल निभाया था. यह मुगल राजकुमार सलीम और एक दरबारी नर्तकी अनारकली के बीच प्रेम प्रसंग पर आधारित है. इस रिश्ते के खिलाफ उनके पिता सम्राट अकबर होते है. इसे आप जी5 पर देख सकते है.

मंगल पांडे: द राइजिंग में आमिर खान ने मुख्य रोल निभाया था. इसकी कहानी मंगल पांडे और विलियम गॉर्डन के अफगानिस्तान में युद्ध के दौरान दोस्त बनने की है. ये साल 2005 में आई थी और इसे आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते है.

पद्मावत में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, अदिति राव हैदरी, जिम सर्भ थे. फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी और ये भारतीय ऐतिहासिक ड्रामा फिल्मों की श्रेणी में आती है.

ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनू सूद, दिशा वकानी, इला अरुण स्टारर फिल्म जोधा अकबर साल 2008 में आई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी. फिल्म की बेहतरीन कहानी को आप नेटफिल्क्स पर देख सकते हैं.

शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ स्टारर देवदास एक सुपरहिट फिल्म थी. इसके गाने और डॉयलाग दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस मूवी को आप फ्री में जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बाजीराव मस्तानी एक अनोखी प्रेम स्टोरी है. फिल्म में बाजीराव का रोल रणवीर सिंह ने निभाया था. इस आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

शाहरुख खान, करीना कपूर खान, डैनी डेन्जोंगपा जॉनी लीवर की फिल्म अशोका को आप नेटफिल्क्स पर देख सकते हैं. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिली थी.

लगान अब तक के बेस्ट हिंदी पीरियड ड्रामा में से एक है, जिसमें आमिर खान ने मुख्य रोल निभाया था. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसमें यशपाल शर्मा, ग्रेसी सिंह, सुहासिनी मुले, राजेश विवेक ने भी काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >