उपचार से अच्छा बचाव

जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों में बच्चा चोर के संदेह पर लोगों ने कई युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके विरोध में हिंसात्मक प्रदर्शन हुए और पुलिस पर पथराव भी हुआ. सभी घटनाओं की जांच चल रही है. बढ़ती गरीबी और आर्थिक विषमता आज युवाओं में असंतोष का कारण हैं. प्रशासन की पूरी कवायद इन […]

जमशेदपुर के ग्रामीण इलाकों में बच्चा चोर के संदेह पर लोगों ने कई युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके विरोध में हिंसात्मक प्रदर्शन हुए और पुलिस पर पथराव भी हुआ. सभी घटनाओं की जांच चल रही है. बढ़ती गरीबी और आर्थिक विषमता आज युवाओं में असंतोष का कारण हैं. प्रशासन की पूरी कवायद इन प्रभावित इलाकों तक ही सीमित है.
क्या इन्हें लगता है कि बाकी इलाकों के लोग बिल्कुल सभ्य- सुसंस्कृत हैं और कानून का पालन करते हैं? जरूरत इस बात की है कि वे अपने क्षेत्र में जाएं, लोगों से मिलें, उनकी कठिनाइयों को समझें और उनकी सहायता करें. कहते हैं उपचार से अच्छा है बचाव. वरना वह दिन दूर नहीं जब ज्यादातर लोग जेल के अंदर ही नजर आयेंगे.
राजन सिंह, इमेल से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >