पाकिस्तान या आतंकिस्तान

पाकिस्तान एक ऐसा मुल्क है, जहां सरकार चलती है नवाज शरीफ की और हुकूमत चलती है आतंकी आकाओं की. जब इस तरक्की याफ्ता दौर में हर एक अपनी काबिलियत और हुनर से अपने देश का नाम रोशन करने की जद्दोजहद करता है, तो वहीं पाकिस्तान जैसा कमअक्ल और बुजदिल मुल्क मशहूर होने के लिये आतंक […]

पाकिस्तान एक ऐसा मुल्क है, जहां सरकार चलती है नवाज शरीफ की और हुकूमत चलती है आतंकी आकाओं की. जब इस तरक्की याफ्ता दौर में हर एक अपनी काबिलियत और हुनर से अपने देश का नाम रोशन करने की जद्दोजहद करता है, तो वहीं पाकिस्तान जैसा कमअक्ल और बुजदिल मुल्क मशहूर होने के लिये आतंक का घिनौना खेल खेला करता है.

पाकिस्तान जिन खूंखारों को वह अपनी सरहदों के भीतर पनाह दे रहा है, उनकी फितरत में सिफ खून से खेलना है, चाहे वह खून अपने का हो या पराये का. वे किसी के नहीं. अभी हाल में खुद के मुल्क के दरगाहों पर हुए आतंकी हमलों से मचे कोहराम को क्या वह भूल गया. अभी भी उनको सबक लेनी चाहिए.

शादाब इब्राहिमी, ब्रांबे, रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >