ऐसे तो कश्मीर में शांति असंभव

केंद्र सरकार कश्मीर समस्या के हल में दिलचस्पी नहीं ले रही है़ बेमेल गठबंधन से बनी राज्य सरकार भी कुछ नहीं कर पा रही है़ इस समय कश्मीर अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है़ ढाई सालों में इतने सैनिक वहां मारे गये, जितने पिछली सरकार के 10 साल के शासन में […]

केंद्र सरकार कश्मीर समस्या के हल में दिलचस्पी नहीं ले रही है़ बेमेल गठबंधन से बनी राज्य सरकार भी कुछ नहीं कर पा रही है़ इस समय कश्मीर अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है़ ढाई सालों में इतने सैनिक वहां मारे गये, जितने पिछली सरकार के 10 साल के शासन में नहीं मरे थे़
बार-बार हम पाकिस्तान पर आरोप लगाते हैं, मगर क्या हमने यह कभी सोचा है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे प्रदेशों में कश्मीरी लोगों पर हमले क्यों हो रहे हैं? क्या इस बदले की कार्रवाई से कश्मीर में शांति की स्थापना हो जायेगी? केंद्र सरकार अपने दायित्व को समझे़ पाकिस्तान एवं पिछली सरकारों पर इलजाम लगाना छोड़े दे, नहीं तो हमारे पास कश्मीर की केवल भूमि रह जायेगी, कश्मीरी हमसे बहुत दूर चले जायेंगे.
जंग बहादुर, सिंहगोलपहाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >