यातायात पुलिस की कार्यशैली

आजकल सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों की जांच के नाम पर हर चौक चौराह में छोटे बड़े सभी अधिकारियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. हेलमेट पहने लोगों को भी रोककर सभी कागजातों की मांग की जाती है. इस चक्कर में कितनों की बस […]

आजकल सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है. इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों की जांच के नाम पर हर चौक चौराह में छोटे बड़े सभी अधिकारियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. हेलमेट पहने लोगों को भी रोककर सभी कागजातों की मांग की जाती है.
इस चक्कर में कितनों की बस ट्रेन छूट रही है और भी कई तरह से परेशान होना पड़ रहा है. यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों को बेशक रोका जाये, पर नियम से चलने वालों को रोज परेशान ना किया जाये. एक ही व्यक्ति को बार-बार रोक कर जांच क्यों? सवाल इसलिए उठता है कि सघन जांच अभियान के बावजूद ना तो अपराध में और ना ही दुर्घटनाओं में कमी आयी है.
धीरज कुमार, रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >