सुरक्षा और चौकसी

विमान अपहरण की सूचना पर मुंबई, हैदराबाद व चेन्नई हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. देश के मुख्य हवाई अड्डों पर हमेशा के लिए रक्षा के विषय में चौकन्ना रहना जरूरी है, ताकि अगर कोई अपहरण या आक्रमण की सूचना मिलती है, तो हम 24 x 7 उससे निपटने के लिए तैयार रह […]

विमान अपहरण की सूचना पर मुंबई, हैदराबाद व चेन्नई हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. देश के मुख्य हवाई अड्डों पर हमेशा के लिए रक्षा के विषय में चौकन्ना रहना जरूरी है, ताकि अगर कोई अपहरण या आक्रमण की सूचना मिलती है, तो हम 24 x 7 उससे निपटने के लिए तैयार रह सकें.
जब इस प्रकार सूचनाएं प्राप्त होती है और उनके दावे झूठे साबित होते हैं, तो उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करनी चाहिए, उस पर विचार करना जरूरी है. सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मियों को उसकी जांच होने तक रुकना संभव नहीं होता. क्योंकि कई लोगों के जीवन का प्रश्न उससे जुड़ा होता है. नागरिकों की रक्षा को केंद्र में रखते हुए हवाई अड्डों को सुरक्षित करना होगा.
जयेश राणे, इमेल से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >