शहीदों के परिजनों की मदद के लिए एक कदम

शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘भारत के वीर’ नाम से एक वेब पोर्टल जारी किया है. यह हमारे देश का दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि हमारे देश की नींव हमारे किसान और जवान आज सबसे बुरी हालत में हैं. देश में किसानों की आत्महत्या का आंकड़ा […]

शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘भारत के वीर’ नाम से एक वेब पोर्टल जारी किया है. यह हमारे देश का दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि हमारे देश की नींव हमारे किसान और जवान आज सबसे बुरी हालत में हैं. देश में किसानों की आत्महत्या का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. तमिलनाडु के किसान लगभग एक महीने से जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं और कोई उनकी सुध लेने वाला ही नहीं है.
सीमा पर तैनात जवानों के पास खाने को ढंग का खाना भी नहीं है. यही जवान जब शहीद होते हैं, तो पांच या 10 लाख देकर उनके परिवार को सांत्वना दी जाती है. उसके पीछे परिवार की क्या दुर्दशा है, उससे किसी को कोई नाता नहीं. ऐसे में यह पोर्टल आम भारतवासियों के लिए एक मौका है कि वे उन परिवारों की मदद कर सकें, जिनका बेटा हमारे देश की रक्षा के लिए शहीद हुआ है.
डॉ शिल्पा जैन सुराणा, वारंगल, तेलंगाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >