आज के युवा देश के भविष्य हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है. देश का भविष्य अगर उज्ज्वल रखना है, तो यह जरूरी है कि आज के युवाओं का वर्तमान उज्ज्वल हो. दरअसल मामला यह है कि सीबीएसइ के दसवीं और बारहवीं के इम्तिहान चरम पर हैं और बिजली की हालत हजारीबाग में खस्ता है. इस वजह से विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
शहर में हर रात बिजली दो-तीन घंटों के लिए गुल रहती है. इससे अंतिम क्षणों की पढ़ाई, जो कि बहुत कारगर साबित होती है, बाधित हो रही है. फिलहाल जो परीक्षाएं बची हुई हैं उसको मद्देनजर रखते हुए स्थानीय प्रशासन िबजली िवभाग को हिदायत दे कि िबजली संकट का सामना छात्रों को न करना पड़े.
उत्सव रंजन, हजारीबाग
