सरकार का गलत निर्णय

झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल के ताजा निर्णय के अनुसार स्नातकोत्तर एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर रिटायर्ड शिक्षकों द्वारा 600 रुपये प्रति कक्षा पर कक्षाओं की व्यवस्था की जायेगी. यह व्यवस्था योग्य एवं युवा लोगों की आशाओं पर तुषारापात है. एक तो, अवकाशप्राप्त शिक्षक इसे टाइमपास समझते हैं, दूसरे उन्हें 60-70 हजार पेंशन प्राप्त […]

झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल के ताजा निर्णय के अनुसार स्नातकोत्तर एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर रिटायर्ड शिक्षकों द्वारा 600 रुपये प्रति कक्षा पर कक्षाओं की व्यवस्था की जायेगी. यह व्यवस्था योग्य एवं युवा लोगों की आशाओं पर तुषारापात है.
एक तो, अवकाशप्राप्त शिक्षक इसे टाइमपास समझते हैं, दूसरे उन्हें 60-70 हजार पेंशन प्राप्त होता है. ऐसे में युवा लोग अपने अवसर आने के इंतजार में ही रह जायेंगे. मंत्रीगण कृपया स्थिति की गंभीरता को समझें और उचित निर्णय लेकर झारखंड राज्य के उच्च शिक्षा की गिरती स्थिति को संभाले. किसी भी गलत निर्णय से उच्च शिक्षा पूरे रसातल में चली जायेगी. इससे किसी का भी भला नहीं होगा.
संजीव सिन्हा, गिरिडीह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >