केजरी बाबू को एक सलाह

आपने हमेशा देसी कंपनियों के विरुद्ध ही अपना आंदोलन किया है. एक तो हमारे देश में वैसे ही बहुत कम स्वदेशी कम्पनियां हैं. स्वदेशी कंपनियों के बहुत कम होने के कारण आज हमें बच्चों के खिलौनों, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर बड़े-बड़े सुरक्षा उपकरण और हवाई जवाज तक हमें विदेशों से खरीदने पड़ रहे […]

आपने हमेशा देसी कंपनियों के विरुद्ध ही अपना आंदोलन किया है. एक तो हमारे देश में वैसे ही बहुत कम स्वदेशी कम्पनियां हैं. स्वदेशी कंपनियों के बहुत कम होने के कारण आज हमें बच्चों के खिलौनों, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर बड़े-बड़े सुरक्षा उपकरण और हवाई जवाज तक हमें विदेशों से खरीदने पड़ रहे हैं. केजरीवाल जी आप लोग हमेशा जनता को भ्रमित करते हैं.

आप जैसे नेताओं के कारण ही हमारे देश के स्वदेशी उद्योग-धंधे बीमार हैं, क्योंकि उन्हें प्रोत्साहित करने के बजाय केवल राजनीतिक लाभ के लिए हतोत्साहित किया जाता है, जबकि चीन, अमेरिका और यूरोपीय देशों की सरकारें और नेता अपने देश के उद्योग-धंधों को भरपूर प्रोत्साहित करते हैं. क्या यह हास्यास्पद नहीं है कि आप गैस की कीमतों के लिए नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखते हैं और उनसे जवाब मांगते हैं. एक आम नागरिक होने के नाते मेरा आपसे सवाल है कि आपने मोदी जी से ऐसा सवाल किस हैसियत से पूछा?

क्या नरेंद्र मोदी की सरकार देश चला रही है? आजकल आपका हर हमला केवल मोदी के ऊपर होता है. इसके पीछे आपका मकसद क्या है और कौन सी ताकतें आपको ऐसा करने के लिए मजबूर कर रही हैं. वैसे आपके सामान्य ज्ञान के लिए मैं बता दूं कि नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व में गुजरात को सबसे विकसित राज्य बना दिया है. आज गुजरात देश का ऐसा राज्य है जहां के गांवो में 24 घंटे बिजली मिलती है, जहां छोटे-छोटे गांवों में भी ब्रॉडबैंड कनेक्शन हैं, जहां कई नदियों को आपस में जोड़ कर विकास कार्यो को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा रहा है, जहां का बस स्टैंड किसी एयरपोर्ट की तरह दिखता है. सत्य को प्रमाण की जरूरत नहीं होती, इसलिए मोदी को कोसने के बजाय उनसे कुछ सीखें.

सुभाष वर्मा, गिरिडीह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >