अमेरिका के एच-1 बी वीजा को लेकर देश में काफी हलचल मची है. भारतीय आइटी कंपनियों को इस वीजा को लेकर कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. ये कंपनियां अमेरिकी वीजा के नयी नीति से चिंतित है. किसी भी देश के लिए देश में बढ़ती बेरोजगारी चिंता का विषय होता है.
इस प्रश्न का हल ढूंढना है तो दूसरे देश के लोग, जो यहां की नौकरियां ले जाते हैं, उन पर रोक लगाना जरुरी बनता है. ट्रंप ने आज वही किया है. अमेरिका में जो नौकरियां हैं, उन पर अपने देश के लोगों को नियुक्त कर देश में बढ़ रही बेरोजगारी की समस्या को मिटाने का प्रयास है. भारत ने अमेरिका से उस के निर्णय के विषय में चिंता जतायी है.
जयेश राणे, मुंबई
