नये जमाने का मुगल

उत्तर प्रदेश की पूर्ण बहुमत वाली सरकार की उमर महज चंद दिन शेष रह गयी है, पर कुनबे में लगी आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही. ऐसे में यहां यह कहना कतई गलत नहीं होगा कि पिता-पुत्र के बीच चल रही रार से कहीं न कहीं जनता के समक्ष असमंजस की स्थिति उत्पन्न […]

उत्तर प्रदेश की पूर्ण बहुमत वाली सरकार की उमर महज चंद दिन शेष रह गयी है, पर कुनबे में लगी आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही. ऐसे में यहां यह कहना कतई गलत नहीं होगा कि पिता-पुत्र के बीच चल रही रार से कहीं न कहीं जनता के समक्ष असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है, क्योंकि एक तरफ असहाय बाप है, तो दूसरी तरफ वह बागी बेटा जो तथाकथित विकासपुरुष है, जो अपने दम पर कुछ कर गुजरने की क्षमता रखता है. वह नये जमाने का मुगल है, जो सत्ता पाना तो चाहता है, मगर उससे मोह नहीं रखता है.
निश्चित तौर पर भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ होगा जब बाप-बेटे के बीच सत्ता की बागडोर अपने हाथों में थामने को लेकर रिश्ते दावं पर लगा दिये गये होंगे. अखिलेश यादव को यकायक चार सालों बाद उन्होंने पार्टी को पाक-साफ बनाने का बीड़ा खुद पर उठा लिया. अपने चाचा तक को भी नहीं बख्शा. रिश्ते दावं पर लगते गये. पिता बीच में आये, तो उन्होंने उनसे अध्यक्षता छीन ली और तब से अब तक बाप बेटे में शह-मात का खेल जारी है.
नवीन शर्मा, इमेल से

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >