शिक्षकों को गृह जिला मिले

शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में नियमावली की जटिलताओं के चलते शिक्षक अपने जिले को छोड़कर दूसरे जिलों में नौकरी करने के लिये चले गये हैं. नियमावली में लिखा हुआ था कि सभी जिला के डीएसइ एक ही दिन में काउंसलिंग करायेंगे. पर ऐसा हो नहीं पाया. सभी जिलों ने अलग-अलग समय पर काउंसलिंग कराया. नतीजन सभी […]

शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में नियमावली की जटिलताओं के चलते शिक्षक अपने जिले को छोड़कर दूसरे जिलों में नौकरी करने के लिये चले गये हैं. नियमावली में लिखा हुआ था कि सभी जिला के डीएसइ एक ही दिन में काउंसलिंग करायेंगे. पर ऐसा हो नहीं पाया. सभी जिलों ने अलग-अलग समय पर काउंसलिंग कराया.
नतीजन सभी अलग-अलग जिलों में चले गये. जब सभी जिलों में पद रिक्त हैं, तो क्या यह उचित नहीं होगा कि सभी प्राइमरी शिक्षकों को उनके गृह जिला आने का एक मौका दिया जाये. यह जनहित से जुड़ा मामला है. माननीय मुख्यमंत्री इस पर ध्यान दें, तो सभी का भला हो जायेगा.
संजीव कुमार, सिकटिया, सारठ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >