ऐसे में बुलेट ट्रेन कैसे चलायेंगे

रविवार को हुए रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. हलांकि अभी तक जांच नहीं हुई है, लेकिन कुछ रेल यात्रियों का कहना है कि हादसे से कुछ समय पहले कई बार गाड़ी को झाटका लगा और एक बार तो गाड़ी रुक भी गयी. एक रेल यात्री का तो यह भी दावा […]

रविवार को हुए रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. हलांकि अभी तक जांच नहीं हुई है, लेकिन कुछ रेल यात्रियों का कहना है कि हादसे से कुछ समय पहले कई बार गाड़ी को झाटका लगा और एक बार तो गाड़ी रुक भी गयी. एक रेल यात्री का तो यह भी दावा है कि उन्हों ने रेल चालक को चेताया भी था कि चक्के से सामान्य आवाज नहीं आ रही है.
पर चालक ने नजरअंदाज कर दिया. सबसे बड़ा सवाल सरकार से यह पूछना है कि अगर आप एक एक्सप्रेस रेल को मेनटेन नहीं कर पा रहे हैं और ठीक से नहीं चला पा रहे, तो आप बुलेट ट्रेन चलाइएगा कैसे? आप जो बुलेट ट्रेन लाने की बात करते हैं, उसे आप कैसे मेनटेन करेंगे? मुझे तो यह लगता है कि रेल व्यवस्था की बुनियादी ढांचे को ठीक करने की जरूरत है.
पालुराम हेमब्रम, सालगाझरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >