पिठौरिया में 13 किमी के इर्द-गिर्द +2 स्कूल नहीं

रांची जिला के अंतर्गत कांके प्रखंड के पिठोरिया गांव के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय के 13 किमी के इर्द-गिर्द कोई भी प्लस टू स्कूल नहीं है़ समय और पैसे के अभाव में मैट्रिक के बाद छात्र-छात्राएं आगे नहीं पढ पाते हैं़ अत: इस क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए इस स्कूल को 10+2 स्कूल में परिवर्तित […]

रांची जिला के अंतर्गत कांके प्रखंड के पिठोरिया गांव के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय के 13 किमी के इर्द-गिर्द कोई भी प्लस टू स्कूल नहीं है़ समय और पैसे के अभाव में मैट्रिक के बाद छात्र-छात्राएं आगे नहीं पढ पाते हैं़ अत: इस क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए इस स्कूल को 10+2 स्कूल में परिवर्तित करना जरूरी है़ पिठोरिया आसपास के 12 पंचायतों का सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र है़ यह स्कूल 10+2 होने का सारा मापदंड जमीन, भवन आदि पूरा करता है. इस पत्र के माध्यम से सरकार से अनुरोध करता हूं कि उपरोक्त स्कूल को 10+2 में उत्क्रमित करे़ं
आदित्य कुमार, पिठौरिया, रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >