एक सकारात्मक कदम

प्रधानमंत्री मोदीजी द्वारा काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला सराहनीय है. पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों का बंद होना जरूरी था. क्योंकि पिछले कई वर्षों से हमारे देश में काले धन का कारोबार प्रतिवर्ष बढ़ता जा रहा है. देश की अर्थव्यवस्था के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है. भारत सरकार के इस […]

प्रधानमंत्री मोदीजी द्वारा काले धन पर सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला सराहनीय है. पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों का बंद होना जरूरी था. क्योंकि पिछले कई वर्षों से हमारे देश में काले धन का कारोबार प्रतिवर्ष बढ़ता जा रहा है. देश की अर्थव्यवस्था के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक है.
भारत सरकार के इस फैसले से काला धन पर अंकुश लगाना संभवत: अासान होगा. देश में भ्रष्टाचार में कमी आयेगी. इसके साथ ही आतंकवाद और हथियारों की तस्करी रोकने में मदद मिलेगी. सरकार का यह फैसला इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि य ह उन नेताओं, रिश्वतखोरों आदि के क्रियाकलापों में भी रोक लगाया जा सकेगा जो काले धन के कारोबार में शामिल हैं. भारत सरकार द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से यह सकारात्मक प्रहार है
शुभम कुमार गुप्ता, धनबाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >