‘शीटीम’ के प्रयासों से हैदराबाद में महिलाओं के साथ होनेवाले अपराधों में उल्लेखनीय कमी आयी है. वैचारिक तौर पर प्रदूषित हुआ आज का वातावरण महिलाओं के लिए बड़ी दिक्कतें पेश करता है.
यह टीम जिस तरह कार्य करती है, उसका अनुकरण कर बाकी राज्यों की महिलाएं खुद को सुरक्षित बनायें. महिलाओं को सतानेवालों को निडरता के साथ सबक सिखानेवालियों की कमी है, इससे मनचलों की हिम्मत बढ़ती है. ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं सशक्त हों.
अर्पिता पाठक, ई-मेल से
