हर साल गर्मियों में हमारा देश पानी के संकट से जूझता है, लेकिन पानी संचित करने का प्रयास हम नहीं करते़ इस वर्ष अच्छी बरसात हुई़ बाढ़ से अनेक राज्य प्रभावित हुए़ उस पानी को सुरक्षित रखा जाता तो हम पानी की समस्या से मुक्त हो जाते़ कुएं, तालाब समाप्त हो रहे हैं, नदियों की तलहटी में गाद भर गया है, उनकी क्षमता पानी संचित करने की नहीं है़
बरसात का लाखों क्यूसेक पानी समुद्र में चला गया़ हम विभिन्न राज्यों में पानी के बंटवारे को लेकर मुकदमेबाजी करते हैं. पड़ोसी देश पाकिस्तान भारत में बहनेवाली प्रमुख नदियों का अधिकांश पानी मुफ्त में ले रहा है़ देश में पानी की कमी को पूरा करने के लिए अविलंब इस पानी को रोका जाना चाहिए़
जितेंद्र साहू, बोकारो
