पिछले दिनों प्रभात खबर में रिम्स की एक तसवीर देख कर अत्यंत दुःख हुआ़ तसवीर एक महिला की थी, जो फर्श पर परोसा गया खाना खा रही थी़ इस तसवीर की चर्चा देशभर की मीडिया में हुई और इसके साथ ही राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था का मखौल भी उड़ा़ मानवता का ऐसा अपमान, असल में ऐसी कई सच्चाई है जो अब भी उजागर होनी बाकी है़
हर साल सरकार द्वारा स्वास्थ्य मद में करोड़ों रुपये जारी किये जाते हैं, वो पैसे जाते कहां हैं? अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है, ऐसे में मरीज महंगे निजी अस्पताल में जाने को बाध्य होंगे ही, भले ही उन्हें अपनी जमीन ही क्यों न बेचनी पड़े़
ऋषि कुमार, ई-मेल से
