नकल पर बखेड़ा

पिछले दिनों धनबाद में नकल के आरोप में निष्कासन से आहत छात्रा ने कॉलेज गेट पर बस से टकरा कर जान दे दी. ऐसी परिस्थिति में परिजनों का आपा खोना लाजिमी है. लेकिन, इस मुद्दे पर छात्र नेताओं की राजनीति समझ से परे है. कॉलेजों में तालाबंदी, परीक्षा व शिक्षण व्यवस्था को प्रभावित करना, जायज […]

पिछले दिनों धनबाद में नकल के आरोप में निष्कासन से आहत छात्रा ने कॉलेज गेट पर बस से टकरा कर जान दे दी. ऐसी परिस्थिति में परिजनों का आपा खोना लाजिमी है. लेकिन, इस मुद्दे पर छात्र नेताओं की राजनीति समझ से परे है. कॉलेजों में तालाबंदी, परीक्षा व शिक्षण व्यवस्था को प्रभावित करना, जायज नहीं है.

नकल रोकना कहीं से गलत नहीं है. क्योंकि, ऐसा न करना छात्रों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित न करने जैसा होगा. दूसरी ओर, आवेश में यदि आप शिक्षकों पर गंभीर आरोप मढ़ते हैं, तो फिर यह सोचना होगा कि कहीं उनकी छात्रा के साथ निजी दुश्मनी तो नहीं थी. यदि ऐसा नहीं है, तो इतना बखेड़ा करने के पूर्व सोचने की जरूरत थी. ऐसे मामलों में शिक्षकों व अभिभावकों को सजग रहने की जरूरत है.

अर्चना पांडेय, धनबाद
पोस्ट करें : प्रभात खबर, 15 पी
इंडस्ट्रियल एिरया, कोकर, रांची 834001
मेल करें : eletter@prabhatkhabar.in पर ई-मेल संिक्षप्त व िहंदी में हो.
िलपि रोमन भी हो सकती है
फैक्स करें : 0651-2544006 पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >