इंटरनेट का महत्व

सभी गांवों को इंटरनेट से जोड़ने की सरकार की पहल अच्छी है. यदि सभी गांवों में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करायी जाये, तो कई समस्याओं का हल निकाला जा सकता है. आज गांव के लोग इंटरनेट से वंचित होने के कारण कई क्षेत्रों में अपना योगदान नहीं दे पा रहे हैं. लेकिन, क्या सरकार अपनी […]

सभी गांवों को इंटरनेट से जोड़ने की सरकार की पहल अच्छी है. यदि सभी गांवों में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करायी जाये, तो कई समस्याओं का हल निकाला जा सकता है. आज गांव के लोग इंटरनेट से वंचित होने के कारण कई क्षेत्रों में अपना योगदान नहीं दे पा रहे हैं. लेकिन, क्या सरकार अपनी इस योजना को पूरा कर सकती है? क्या गांव के लोगों को भी इंटरनेट की सुविधा जल्द मिल सकती है?
शायद यह कम समय में संभव नहीं है. आज हमारे देश के बड़े-बड़े शहर में इंटरनेट की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है, जितनी होनी चाहिए. फिर गांव में यह कैसे संभव है? बिजली की दयनीय स्थिति सुधारने के लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए, नहीं तो इंटरनेट का कोई मायने नहीं रहेगा.
मिथिलेश शर्मा, चंदनक्यारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >