प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का यह कहना कि नरेंद्र मोदी देश के लिए विनाशकारी प्रधानमंत्री साबित होंगे, उनकी शरीफ, सादा और ईमानदार छवि को धूमिल करता है. उनसे ऐसी आशा कभी न थी. नरेंद्र मोदी तो अभी इस कुरसी से बहुत दूर हैं, फिर भी न जाने उन्हें ऐसा क्यों लगता है? देखा जाये तो अब भी देश में कौन से विनाश की कमी कमी बाकी है.
हर तरफ गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से उपजे ढेर सारे जुर्मो से भयंकर अराजकता से जनता बुरी तरह तड़प रही है. सीमा पर पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर काट रहा है और चीन भी खतरनाक घुसपैठ करता जा रहा है. एक बच्ची से लेकर वृद्ध महिला तक तो सुरक्षित नहीं है. ऐसे माहौल में भी वह मोदी पर उंगली उठा रहे हैं. इस पर उन्हें अब भी कोई भ्रम या कोई शक है, तो वह खुद इस पर जनमत लेकर देख लें.
वेद मामूरपुर, नरेला, दिल्ली
