क्या लाभ ऐसी शिक्षा का?

कोई व्यक्ति अपने जीवन में सफल होगा या असफल, सुखी होगा या दुखी, सदाचारी होगा या अनाचारी यह उसे बाल्यावस्था में दिये गये संस्कारों पर ही निर्भर करता है. यानी पूरे जीवन का स्वरूप इसी संस्कार पर निर्भर करेगा. इतना अनमोल है यह संस्कार. जाहिर है यह संस्कार उन्हें शिक्षा के रूप में ही दिया […]

कोई व्यक्ति अपने जीवन में सफल होगा या असफल, सुखी होगा या दुखी, सदाचारी होगा या अनाचारी यह उसे बाल्यावस्था में दिये गये संस्कारों पर ही निर्भर करता है. यानी पूरे जीवन का स्वरूप इसी संस्कार पर निर्भर करेगा. इतना अनमोल है यह संस्कार. जाहिर है यह संस्कार उन्हें शिक्षा के रूप में ही दिया जा सकता है. लेकिन इतना अनमोल व अनिवार्य चीज ही यदि विद्यार्थियों को आज शिक्षा के रूप में नहीं मिल रही तो ऐसी बोझिल आधुनिक शिक्षा को ग्रहण करने से क्या लाभ?
ज्ञानदीप जोशी, रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >