खबर है कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की ओएमआर शीट में तकनीकी गलती पर सुनवाई करते हुए माननीय कोर्ट ने मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव और जैक अध्यक्ष को परीक्षाफल जारी करने पर विचार करने का निर्णय दिया है. ओएमआर शीट भरने में गलती होने पर भी उन गलितयों को नजरअंदाज कर परीक्षाफल जारी करना सफल अभ्यíथयों के साथ अन्याय होगा.
ओएमआर शीट को भरने से संबंधित सभी दिशानिर्देश प्रवेश पत्र और उत्तर- पुस्तिका में दिये गये थे तथा शीट भरने हेतु पर्याप्त समय भी दिया गया था. अगर उस समय का सावधानीपूर्वक उपयोग किया गया होता तो ऐसी गलती नहीं होती. क्या बैंक, एलआइसी, रेलवे, एसएससी तथा अन्य परीक्षा में ओएमआर शीट में की गयी गलती को सुधारने का कोई मौका दिया जाता है? नहीं. तो टेट फेल अभ्यर्थियों को इसका लाभ क्यों मिले?
दीपेश कुमार, जमशेदपुर
